साल 2023 में नवरात्र पर 30 से 40 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन मां के दरबार में पहुंचे थे हाजिरी लगाने
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी में चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन ही यात्रा में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। नवरात्र के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया। सोमवार को 8 बजे तक 25 हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया था। मौसम खुला रहने पर श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, रोपवे व बैटरी कार सेवा लगातार जारी रही।
चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन यात्रा में थोड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को वीकेंड होने के कारण 32 हजार श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 22,500 हजार भक्त भवन की तरफ प्रस्थान कर चुके थे। शाम 8 बजे तक 25 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद भवन की तरफ रवाना हुए। कक्ष बंद होने तक 29 हजार का आंकड़ा पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं साल 2023 में नवरात्र की पर 30 से 40 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर भवन में इन दिनों मौसम सुहावना है और यात्री निसंकोच भवन की ओर दर्शन के लिए आराम से जा रहे हैं। कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा और अर्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा के अलावा भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा दिनभर जारी रही।