स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करने के लिए पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की जिला इकाई की अध्यक्ष यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया कि गया कि लोग घरेलू उपायों से स्वाइन फ्लू से बच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नीम शाल 50 ग्राम, तुलसी पंचाग 50 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम, लौंग 25 ग्राम, गिलोय 100 ग्राम लेकर सबको पीस कर 400 ग्राम पानी में धीमी आंच पर पकाकर एक चौथाई (100 ग्राम) रहने पर इसे दिन में दो या तीन बार एक-एक चम्मच सेवन करें।
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव का यह कारगर उपाय है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आचार्यकुलम के लिए रघुवीर शर्मा ने दो एकड़ भूमि दान देने का प्रस्ताव स्वामी रामदेव के पास भेजा है।