चिनैनी कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालते लोग
चिनैनी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए मंगलवार को सब डिविजनल मुख्यालय में लोगों ने तिरंगा रैली निकाली, जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से तिरंगा रैली निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा रैली में चिनैनी व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व उप प्रधान अमित अबरोल, भाजपा नेता दीपक चंद्र, भाजपा लाटी प्रभारी नरेश शर्मा, अभिषेक जमवाल, बलवान चंद अंताल, खेमराज, सन्नी, सुशील, नितिन आदि शामिल हुए। मुख्य बस स्टैंड से शुरू हुई रैली कस्बे के मेन बाजार, मेन चौक, अंताल चौक से होते हुए रैली वापस मुख्य बस स्टैंड पर पहुंची। संवाद