लड्डन में बनाई जा रही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की इमारत
- दो महीने के भीतर पूरा होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लड्डन पंचायत में कई सालों से किराये की इमारत में चल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जल्द अपना भवन मिलेगा। स्थानीय लोगों ने विभाग व सरकार से इस संबंध में मांग की थी। स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से इमारत बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
नई इमारत बनने से लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ होगा। चार कमरे बनाने के साथ ही शौचालय भी बनाया जा रहा है ताकि सेंटर में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं इमारत में एक डाॅक्टर रुम, एक इमरजेंसी वार्ड, लैब के अलावा मरीजों के साथ आए लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है। जबकि किराये की इमारत में चल रहे सेंटर में इस तरह की सुविधाएं नहीं थी। आने वाले दो महीनों के भीतर इमारत बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
कोट...
इमारत का निर्माण तय समय अवधि के दौरान ही पूरा करने के प्रयास जारी हैं। विभाग की ओर से 90 प्रतिशत तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है बाकी बचा निर्माण कार्य भी दो महीनों के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस की नई इमारत में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं आएगी।
इरफान, एई, लोक निर्माण विभाग
फोटो सहित