फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुनातर चौंतड़ा मंडल में निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
ब्लाॅक पारलीधार के सुनातर-चौंतड़ा मंडल की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में मौजूद लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक पारलीधार के सुनातर-चौंतड़ा मंडल में शनिवार को तिरंगा रैली निकाली गई जो टूरी से शुरू होकर सलगुआं में संपन्न हुई। रैली में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन

रैली के दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और केंद्र सरकार की कार्रवाई की प्रशंसा की गई। लोगों ने केंद्र सरकार से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के लिए कार्रवाई करने तथा आतंकियों का संपूर्ण सफाया करने की मांग की गई। रैली को ललिता देवी, राजिंदर शर्मा और काकू राम ने संबोधित किया। इस मौके पर कैप्टन शोंकू राम, सूबेदार करण सिंह, सागर वर्मा, रमेश राय, अंजू देवी, महेश शर्मा, कृष्ण लाल, पुष्प बंद्राल, पवन शर्मा, पूर्व सरपंच सुनील कुमार, राकेश खड़का सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें