डोडा में तिरंगा रैली निकालतीं महिलाएं।
डोडा। जिले में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए स्थानीय लोगों ने शनिवार को तिरंगा रैली निकाली और सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की। लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए और तीनों रक्षा सेवाओं की वीरता की प्रशंसा की।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर स्थानीय लोगों ने कहा कि अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को पुनः प्राप्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है। उन्होंने पहलगाम नरसंहार के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सरकार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों का खून बहाने के लिए जिम्मेदार लोगों को उनकी सजा मिल गई है। भारत के भीतर सांप्रदायिक तनाव भड़काने के पाकिस्तान के नापाक प्रयासों को बहादुरी और एकता के साथ विफल कर दिया गया।
सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद अगर पाकिस्तान अभी भी बाज नहीं आया तो भारत ने 1971 में पाकिस्तान को विभाजित करके बांग्लादेश बनाने में मदद की, अब बलूचिस्तान को अलग किया जा सकता है और पाकिस्तान को तीन टुकड़ों में तोड़ा जा सकता है।