फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में नहीं मिला कोराना का नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण को कोई भी नया मामला सामने नहीं आया हैं और न ही किसी ने संक्रमण को मात दी है। बुधवार के बाद वीरवार को भी कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आने पर स्वास्थ्य विभाग को भी बहुत ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जिला उधमपुर को जल्द ही कोरोना मुक्त होने में कामयाबी मिलेगी। करीब तीन सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 30 से कम ही रहे हैं। इसके साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बुधवार को शाम तक कुल पांच लोग कोरोना के मात देने में कामयाब हो गए थे। शाम तक जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था। अब लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला समाने नहीं आया है। जबकि मंगलवार को जिले में कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4241 मामले हो गए हैं। इनमें से 4161 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 23 सक्रिय मामले बचे हैं और इनमें से 17 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 101 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें