किश्तवाड़। जिला पुलिस का शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। वीरवार को वसरकुंड क्षेत्र में नाका जांच के दौरान ट्रक (जेकेओबीयू/2175) से 130 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। वहीं, तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हे। उनकी पहचान मंजूर हुसैन और मोहम्मद इरफान दोनों निवासी उद्यानपुर डोडा और जाफर हुसैन शेख निवासी मालीपेठ, किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।