फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में तीन लोग मिले संक्रमित, तीन ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और तीन ही लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रह हैं। कोरोना संक्रमित और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या एक समान रहने के कारण सक्रिय मामले सोमवार की तरह 30 ही रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में कभी कमी आ रही है तो कभी अचानक से इनकी संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग लगातार हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट कर रहा है। सोमवार को जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था, जबकि तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। मंगलवार को कोरोना के तीन मामले सामने आए। इनमें रामनगर, पंचैरी और बसंतगढ़ में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11303 हो गए हैं। इनमें से 11137 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 136 की संक्रमण से मौत हो चुकी है और जिले में अब 30 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें