किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इस कारण किश्तवाड़ में 19 मामले सक्रिय हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 2759 पहुंच गया है। अब तक जिले में कोरोना महामारी के चलते 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है।