किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो का यात्रा इतिहास है। इसके अलावा 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4289 पहुंच गया है, जिनमें से 4120 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 40 की मौत हुई है। मौजूदा समय में 129 मामले सक्रिय हैं।