फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशीले पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। एसएचओ कटड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच करते समय कक्ड़याल की तरफ से धर्मनगरी कटड़ा की ओर आ रहे ऑटो (जेके20-0887) को जांच के दौरान गांजा जैसा 100 ग्राम पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही 1.5 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान संदीप सिंह पुत्र बंसी लाल निवासी कैथी रामबन, आशीष कुमार पुत्र राजमल सिंह निवासी तेलीबंद चौक रायपुर छत्तीसगढ़ और सोनू पुत्र ऋषिपाल निवासी बुधनपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन कटड़ा में एफआईआर संख्या 73/2025 यू/एस 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रियासी पुलिस ने आम जनता के लिए एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9070907017 भी शुरू की है जिस पर सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। रियासी पुलिस ने नशा तस्करों को बाज आने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें