किश्तवाड़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इसी कड़ी में शालीमार इलाके में लगाए गए नाके के दौरान प्रतिबंधित दवाई की खेप व चरस सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आबिद बुखारी के नेतृत्व में रूटीन चेकिंग के लिए एसआई हरनाम सिंह की मदद से शालीमार इलाके में विशेष नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों और राहगीरों की जांच के दौरान तीन लोगों से प्रतिबंधित दवाई की खेप सहित चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान जाफर हुसैन निवासी सेमना कॉलोनी, सोहेल अहमद और जाफर हुसैन दोनों निवासी टटानी सरूर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।