उधमपुर। शहर की हाउसिंग कॉलोनी में मंगलवार रात को घर के बाहर पार्क की गई ऑल्टो कार चोरी हो गई। कार के मालिक को सुबह इसके बारे में पता चला। कई स्थानों पर तलाश करने के बाद जब कार का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार के मालिक जुगल किशोर ने बताया कि रात करीब नौ बजे कार (जेके14ए-6706) लेकर घर लौटा, और बाहर पार्क कर दिया। सुबह करीब आठ बजे काम से बाहर निकला तो देखा कि कार गायब है। कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह कार को तलाश करने का हर संभव प्रयास करेंगी। संवाद