उधमपुर में फैंसिंग के ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में बुधवार को अंडर-17 वर्ग में क्रिकेट और तलवारबाजी के जिला स्तरीय इंटर जोनल ट्रायल किए। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य कोच एवं प्रबंधक खेल परिषद के प्रबंधक नवीन शर्मा क्रिकेट में मुख्यातिथि थे। इस दौरान जिले के 40 खिलाड़ियों ने तलवारबाजी और 14 खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल में भाग लिया। जिले से चयनित बालक एवं बालिकाएं राज्य स्तरीय अंतर जिला प्रतियोगिता में विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। ट्रायल करने वाले अधिकारियों में राजकुमार, सुनील कुमार, सौरब पंडित, पूजा देवी, पूजा शर्मा, विपिन फोत्रा, नितिन, अंकुश, हिमांशु, विक्की, मुनाजिम और मयंक शामिल रहे। संवाद
उधमपुर में फैंसिंग के ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR