फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर के चल रहा भद्रवाह उपजिला अस्पताल

Sat, 06 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल भद्रवाह में डॉक्टरों का अभाव होने के चलते गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डॉक्टरों की कमी का मुद्दा कई बार विभाग और प्रशासन के समक्ष उठाया जा चुका है, पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


भद्रवाह के उपजिला अस्पताल में आसपास गांवों के हजारों की आबादी निर्भर है। लेकिन यहां डॉक्टरों के अभाव के चलते छोटी-मोटी बीमारी या चोट लगने पर भी जिला अस्पताल डोडा या जम्मू जाना पड़ता है। इससे मरीजों की परेशानी तो बढ़ती ही है, तीमारदारों को काफी अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।

इस समस्या से गुस्साए भद्रवाह के लोगों ने शुक्रवार को सेरी बाजार में यूथ एक्शन कमेटी के सदस्यों की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस मौके पर रोहित शर्मा, मोहन सिंह, मुश्ताक शेख, रियाज नजार और नसीर मेहबूब ने माननीय राज्यपाल से मांग की हे कि अस्पताल में तुरंत डॉक्टर की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


मौजूदा समय में यहां कोई डॉक्टर नहीं है। इसके कारण गरीब जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भद्रवाह अस्पताल में गाइनोकालाजिस्ट, सर्जन, फिजिशियन, हड्डी, शिशु रोग विशेषज्ञ अन्य सभी पद हमेशा खाली ही रहते हैं।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस मांग को उठाया जाता रहा है, लेकिन कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। अब यदि डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें