फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में पांच दुकानों में सेंध

Fri, 06 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से करीब बीस किलोमीटर दूर बली नाला क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों में सेंध लगा दी। बारिश और सुनसान क्षेत्र होने का चोरों ने लाभ लिया और इन दुकानों से नगदी, सिलाई मशीन, ड्राइ फ्रूट और अन्य खाने का सामान चोरी किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात को काफी बारिश होने से चोरों ने भी मौका पाकर बली नाला में अलग-अलग जगह पर पांच दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक लेडीज कपड़ों की दुकान में चोरी की।

दुकान से नकदी उड़ाई और पांच सिलाई मशीनें साथ ले गए। इसके अलावा दुकान से 15 सूट भी चोरी हुए। उसके बाद एक चाय की दुकान में घुसकर चोरों ने खाने का सामान, गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी कर लिया।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में एक प्रोवीजन एवं किराना स्टोर में भी सेंध लगाई। दुकान से ड्राइ फ्रूट आदि सामान चोरी किया। साथ ही दो अन्य दुकानों से भी खाने का सामान चोरी किया गया है।

सुबह जब दुकान के मालिक मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इन क्षेत्रों में लकड़ी के दरवाजे हैं, जिसका ताला खोलकर चोर आसानी से अंदर घुसे।

बिजली कड़कड़ने और बारिश के कारण दुकान का ताला टूटने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की और केस दर्ज कर लिया। बारिश के कारण सड़क भी सुनसान थी और चोरों ने इस घटना को अंजाम देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें