उधमपुर/चिनैनी। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया कर सामान बरामद किया है। 18 मार्च को पुलिस स्टेशन कुद में पीडीडी विभाग के ठेकेदार सुखदेव शर्मा ने शिकायत दी थी कि पनामा चौक के पास रिसीविंग स्टेशन से एल्युमीनियम के तार (कंडक्टर) चोरी हो गए
जांच के दौरान टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सौरभ शर्मा निवासी धर्मथल नरसू, संजय कुमार निवासी सुकातेर कुद (चिनैनी) और विजय कुमार निवासी हाउसिंग कॉलोनी (उधमपुर) शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर सुकातेर कुद से लगभग 400 किलोग्राम चोरी के एल्युमीनियम के तार बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 1.20 लाख है।