चिनैनी। कस्बे के गीता भवन में बाबा जुग मेला कमेटी की शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें बताया कि अगर स्थिति ठीक रही तो आगामी 30 मई को जुगधार स्थित बाबा जुग के मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन होगा। वहीं, इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।
बैठक में दो लंगर कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें एक कमेटी 30 और दूसरी 31 मई को लंगर की व्यवस्था करेगी। इस मौके पर जिला प्रशासन से वहां पर शौचालय और पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई। इसके अलावा मंदिर में बड़े हाल के निर्माण करने सहित टंडार-पखलाई सड़क की हालत मेले से पहले सुधारने पर जोर दिया गया। बैठक राधा कृष्ण, बलदेव सिंह, पवन कुमार, ज्ञान चंद, जगदीप सिंह, ओंकार सिंह, संसार चंद, बोध राज, शंकर सिंह व प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।