फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग और भगवान जगन्नाथ की मूर्ति प्रतिष्ठापित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। इंदिरा नगर स्थित अनंत रत्ना श्री राधाकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को विधि विधान के साथ 12 ज्योतिर्लिंग और भगवान जगन्नाथ की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई।
विज्ञापन

मंदिर के महंत स्वामी मंगल दास महाराज ने बताया कि मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य बुधवार से शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। उधमपुर में ऐसा कोई मंदिर नहीं है, जहां 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इसलिए श्रद्धालुओं की इच्छानुसार इनकी स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की मूर्तियां भी प्रतिष्ठापित की गई हैं। कोरोना संकट के चलते इस बार मंदिर में भंडारा नहीं हुआ। हालात सामान्य होने के बाद वार्षिक भंडारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील है कि महामारी से बचाव के लिए प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें