फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल 10वें दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। बुधवार को कर्मियों ने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन कर हक के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। सरकार को शहरवासियों की परेशानियों का ध्यान रखते हुए जल्द कदम उठाना चाहिए। नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि स्थायी नियुक्ति की आस में पूरी निष्ठा के साथ यह कर्मचारी 15 साल से सेवाएं दे रहे हैं। इसलिए सरकार व उपराज्यपाल से अपील है कि जल्द सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए।
पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारी चार बार हड़ताल कर चुके हैं। उन्होंने कोरोना काल में जान की परवाह किए बिना सेवाएं दी हैं। हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है, जिससे लोग परेशान हैं। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डेविड ने कहा कि स्थानीय निकाय निदेशक से बात हुई है, जिसमें उन्होंने कहा कि स्थायी करना उपराज्पाल के हाथ में हैं। इसलिए उपराज्यपाल से अपील है कि वह जल्द मांगों को पूरा करें। हड़ताल मांगें पूरा होने के बाद ही खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें