फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिवाली पर बढ़ी मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या

Wed, 22 Oct 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। दिवाली पर मंगलवार मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे धर्मनगरी में चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा के साथ ही हेलिकॉप्टर और रोपवे केवल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि सेवाओं को लेकर इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। इसके बाद सूर्य देव और बादलों में लुका-छुपी का खेल चलता रहा। हालांकि अधिकांश समय हेलिकॉप्टर सेवा सुचारु रही। नगर के व्यापारी वर्ग का मानना है कि जल्द ही मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
20 अक्टूबर को 11800 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के चरणों में हाजिरी लगाई थी। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे तक करीब 11000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर दरबार की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं का आना जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें