फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Sun, 29 Mar 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार के चैत्र नवरात्र पर वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2014 के मुकाबले 25 हजार की कमी दर्ज हुई है। भक्तों की संख्या में कमी का मुख्य कारण जम्मू संभाग में दो स्थानों पर लगातार दो दिन हुई आतंकी वारदातें माना जा रहा है। हालांकि उम्मीद है कि जल्द ही भक्तों की संख्या में वृद्धि भी दर्ज होगी।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस बार के चैत्र नवरात्र में 202000 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। जबकि वर्ष 2014 के चैत्र नवरात्र में 226000 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।

आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या में 25 हजार की कमी हुई है। इस गिरावट से व्यवसायिक वर्ग भी परेशान रहा है।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार नवरात्र में हर यात्री के दर्शन सुविधाजनक रहे। घंटों कतारबद्ध होने की नौबत नहीं आई।

अधिकतर व्यवसायियों का कहना है कि यात्रा में इस गिरावट से व्यापार में भी मंदी रही है। वह उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही आने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें