फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में तीसरी बार पारा शून्य से नीचे

Sat, 14 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
snowfall shimla - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहड़ी पर कहावत है- ‘अग्ग जलावे भंगड़ा पावे, ते ठंड नू बाय-बाए...। लेकिन इस बार ठंड इस कहावत को झुठलाने पर आमादा है। लोहड़ी के दिन तड़के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया। शीतलहर के भीषण प्रकोप से जन-जीवन बेहाल हो रहा है। उधमपुर में पारा शून्य से 1.2 डिग्री तक नीचे गिर गया। वैष्णो देवी के भवन पर भी सुबह और शाम के समय तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है।
विज्ञापन


खिली धूप होने के बावजूद शाम के समय ठंड के समय ठंक का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड में लगातार इजाफा ही होता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.8 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री। इस सीजन में पांचवीं पहली बार तापमान शून्य से नीचे गिरा है और नए साल में पहली बार।

दिसंबर में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को शुष्क ठंड के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जनवरी के पहले सप्ताह में ही बारिश शुरू होने के कारण लोगों को शुष्क ठंड से निजात तो मिली, लेकिन लोगों की दिक्कतें यहीं कम नहीं हो पाई। बारिश के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भीषण बर्फबारी के बार शीतलहर शुरू हो गई। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय लोग घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं।
विज्ञापन


खिली धूप में लोगों को कड़ाके की सर्दी से निजात तो मिलती है। लेकिन शाम को चलने वाली ठंडी हवा के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। आग ही एक मात्र सहारा बचती है। एयरफोर्स मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें