फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यात्री शेड की मरम्मत पर खर्च किए जाएंगे 6 लाख

Sat, 14 Jun 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 जिला कोर्ट के बाहर यात्री शेड की मरम्मत के दौरान बिखरा मलबा। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
शहर में विभिन्न जगहों पर बने यात्री शेड क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में बनाए गए यात्री शेडों की मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से एक प्लान बनाया जा रहा है। जिसमें शहर में विभिन्न जगहों पर बने यात्री शेड जोकि क्षतिग्रस्त हो चुके है उनकी 6 लाख रुपये की लागत से मरम्मत करवाई जाएगी। इतना ही नहीं परिषद की ओर से शहर में नए यात्री शेड का भी निर्माण किया जाएगा।



गौरतलब है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने कई यात्री शेड की हालत दयनीय बनी हुई है। जिसके चलते यात्रियों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों व यात्रियों ने कई बार नगर परिषद से शहर के विभिन्न जगहों पर बने यात्री शेड की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई थी। जिसको लेकर तकरीबन 6 लाख रुपये की लागत से परिषद की ओर से शहर में कई यात्री शेडों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। वहीं इस निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए परिषद की ओर से कार्रवाई जारी है। हालांकि परिषद की ओर से एमएच चौक, टाउन हाल, जखैनी, सलाथिया चौक, वीनस चौक के अलावा मेटाडोर व बस स्टैंड पर बने यात्री शेडों की भी मरम्मत करवाई जाएगी। ताकि यात्रियों को इस भीषण गर्मी में यात्री शेड के नीचे बैठने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अगर शहर की बात की जाएं तो टाउन हाल के पास बने मेटाडोर व न्यू बस स्टैंड पर यात्री शेड न होने से यात्रियों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई बार बस व मिनी बस चालक यात्री शेड को बनाने की परिषद से मांग कर चुके है। जिसके चलते नगर परिषद की ओर से यहां पर भी यात्री शेड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि इस भीषण गर्मी में पड़ने वाली चिलचिलाती धूप से यात्री अपने आपको बचा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें