फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 21 Nov 2015 01:53 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के मार्ता गांव में कुलदीप कुमार (30) की मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सुबह जब गांव वाले उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा की पेड़ से कुलदीप का शव लटक रहा है। उन्होंने तत्काल कुलदीप के घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


 मौके पर जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने रामनगर थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें