रियासी। पुलिस और जनता में बेहतरीन तालमेल के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को कार्यक्रम करवाए गए। पुलिस व लोगों के बीच संबंधों को मजबूत, शिकायतों का निवारण करने और महत्वपूर्ण कानूनी व सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थाना दिवस का आयोजन हुआ।
एसएसपी परमवीर सिंह के दिशा-निर्देश पर जेडी, पैंथल, शजरू, संगड़, चन्ना और सावलाकोट गांव में कार्यक्रम हुए। जिला पुलिस के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और नागरिक समाज के सदस्यों से बातचीत की। पुलिस के कामकाज से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और जनता को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने नए कानूनी ढांचे के तहत किए गए प्रमुख परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। संवाद