फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस परिवारों को दिया गया भोजन

विज्ञापन
सीआरपीएफ की ओर से बांटा गया खाना - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चिनैनी।गांव समरोली में  पिछले कुछ दिनों से  टेंटों में  रह रहे  करीब 10 परिवार  को  भरपेट खाना बांटा गया ! 84 वाहिनी के रि पु बल  को सूचना मिली कि समरोली के निकट मदारी का खेल दिखाने वाले लगभग 50 व्यक्ति, निवासी भिवानी (हरियाणा) के रहने वाले टेंट लगाकर रह रहे हैं तथा उनके सामने प्रधानमन्त्री द्वारा घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण खाने की भी समस्या आ रही है। 84 वाहिनी के रि पु बल के कमांडेंट बी पी यादव के मार्गदर्शन एवं  टेक चन्द, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में उन सभी मजदूर परिवारों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया गया तथा इस महामारी से सावधानी बरतते हुए स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया । 84 वाहिनी सी आर पी एफ देश की सुरक्षा के साथ साथ प्रत्येक विपत्ति में भी आम जनता के साथ बढ़ चढ़कर अपना सहयोग देती रही है और आगे भी आने वाली मुसीबतों में आम जनता का सहयोग करती रहेगी।  इस मौके पर निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी चिनैनी मो युसुफ खान तथा 84 वाहिनी सी आर पी एफ एवं सिविल पुलिस के अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें