फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से अस्थायी कर्मचारी की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के लंगा गांव में खंभे पर चढ़कर बिजली फाल्ट ठीक कर रहे एक एमईएस के अस्थायी बिजली कर्मी कंरट लगने बेहोश हो गया। उसके साथियों ने तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाबू राम (45) पुत्र रमालू राम निवासी लेड, रामनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में जानकारी देते हुए एमईएस कर्मचारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि लंगा गांव में सोमवार सुबह से ही 11 केवी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने का काम चल रहा था। इसके लिए सुबह 6 बजे से शटडॉउन लिया गया था। बिजली को ठीक करने के लिए शाम तक काम चलता रहा और शाम को 6 बजे के करीब जब बाबू राम अभी खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था कि अचानक बिजली आने पर जोरदार करंट लगने पर वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद उसके सहकर्मियों ने फौरन उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें