फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज प्रताप यादव ने सपरिवार किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

Tue, 09 Jun 2026 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव सोमवार को अपने परिवार के साथ धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सुबह कटड़ा पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव सपरिवार सीधे त्रिकुटा पर्वत पर स्थित भवन के लिए रवाना हुए। पवित्र गुफा में माथा टेकने के बाद उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने भैरव घाटी जाकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन भी किए और अपनी यात्रा पूरी की। शाम को कटड़ा लौटने पर उन्होंने स्थानीय बाजार से प्रसाद और धार्मिक सामग्री की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें