फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी और रियासी की टीमों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल मैदान में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें हिल व्यू क्रिकेट क्लब राजोरी और एमसीसी रियासी ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पहला मैच जेकेपीसीसी और हिल व्यू क्रिकेट क्लब राजोरी के बीच हुआ। जेकेपीसीसी ने
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के 141 रन का लक्ष्य दिया। इसमें सनी ने सर्वाधिक 28 गेंद में 43, फारूक ने 37 गेंद में 50 और रोहन ने 28 गेंद में 40 रन बनाए। हिल व्यू राजोरी के गेंदबाज सोहल ने चार ओवर में तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिल व्यू राजोरी की टीम ने 16.3 ओवर में 142 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में चार विकेट लेने वाले सोहेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दोपहर के समय दूसरा मुकाबला मसूद क्रिकेट क्लब भद्रवाह और एमसीसी रियासी के बीच हुआ। मसूद क्रिकेट क्लब भद्रवाह ने टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का लक्ष्य दिया। इसमें निखिल ने 46 गेंद में 80 और अक्षय ने भी 34 गेंद में 45 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी रियासी ने लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें