फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन न मिलने पर भड़के शिक्षक

Wed, 28 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम के बैनर तले जिला के शिक्षकों द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय (सीईओ) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने अपने पांच माह से बकाया वेतन व अन्य मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों द्वारा विभाग को जल्द वेतन न देने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी विभाग से बकाया वेतन देने, मिड-डे मील के पैसे रिलीज करने व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को छुट्टियों में करने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम के जिला प्रधान सुरिंद्र शर्मा व उप प्रधान रामप्रसाद ने बताया कि शिक्षकों को पिछले पांच माह से वेतन तक नहीं दिया गया। वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

इसके चलते कई शिक्षक तो उधार के बोझ तले दब रहे हैं। उस पर विभाग द्वारा मिड-डे मील की योजना को चलाने का बोझ भी शिक्षकों के कंधों पर डाल दिया गया है। शिक्षकों को मजबूरी में जेब से पैसे खर्च करके या फिर उधार करके बच्चों का निवाला जुटाना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से वैसे ही शिक्षक परेशान हैं उस पर मिड-डे मील के बोझ से शिक्षकों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आए दिए कई प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। शिक्षकों को स्कूलों को छोड़कर शिविर में भाग लेने आना पड़ता है। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। विभाग को चाहिए कि इस तरह के शिविर गर्मियों व सर्दियों की छुट्टियों में कराना चाहिए। शिक्षकों ने विभाग को चेतावनी दी यदि उनकी मांगों पर तुरंत गौर नही किया गया तो शिक्षकों का प्रदर्शन और भी उग्र हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें