फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाग में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
उधमपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

संगूर स्थित कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। चेयरमैन डा. जगदीश पराशर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके उपरांत डा. एस राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पूरे विश्व को एक विद्यालय समझने वाले भारत रत्न डा. राधाकष्णन का जन्म पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके किए गए सराहनीय कार्यों से शिक्षकों को नया मार्ग मिला और समाज में उनका सम्मान और भी अधिक बढ़ गया। प्राचार्या सुमन स्नेह ने कहा कि शिक्षकों को प्रण लेना चाहिए कि वे जीवन भर निस्वार्थ भाव से पूरी मेहनत व लगन के साथ अपना कर्तव्य निभाएं। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी को हलवा बांटा। ओमाडा मोड़ स्थित जेके पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित स्कूल प्राचार्या कंवल बाबा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई जबकि विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित एमडी मनेंद्र सिंह व कोआर्डिनेटर वंशिका ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में भी प्राचार्या रेणू शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच के सीनियर मैनेजर जेके गुप्ता व मैनेजर डीके गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गढी स्थित प्रिंसटेन इंगलिश एकेडमी में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सीनियर विद्यार्थियों ने शिक्षक बन कर जूनियर छात्रों का शिक्षा दी। इसके अतिरिक्त दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धार रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में स्कूल प्राचार्या ज्योति बडयाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर स्कूल प्राचार्या संजीव कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। नेशनल अकादमी में विद्यालय संस्थापक विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पौधे बांट कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। भास्कर डिग्री कालेज में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। कालेज प्राचार्या डा. एसके मगोत्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक कमेटी के सदस्य अशोक खजूरिया व कालेज अध्यक्ष मधू खजूरिया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गैर सरकारी संगठन जियो और जीने दो के सदस्यों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकारी मिडिल स्कूल बरयाल में कार्यक्रम आयोजन किया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगठन प्रधान तारिक शाह ने समाज में शिक्षक के महत्व को उजागर किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की प्राचार्य महमूदा नाज ने संगठन का धन्यवाद किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें