चिनैनी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत चिनैनी के गांव सरोरी से झांकी निकाली गई, जो बैणी संगम में भगवान श्री राम व भगवान शिव के मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान कमेटी सदस्यों द्धारा इसके बारे में लोगों को जानकारी भी दी और भंडारे का भी आयोजन किया। गांव सरोरी से निकाली गई श्री राम की झांकी में भजन-कीर्तन करते हुए भगवान शिव की बारात साक्षी बैणी संगम में संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर में सत्संग व हवन भी आयोजन किया गया। इसके बाद लोगों को निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी गई। झांकी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चिनैनी की देखरेख कर रहे विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई।