फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य निधि सर्वे की एवज में मिले टीए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जेके बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एसोसिएशन ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि इसमें बीएलओ को 2021 के मई माह में किए गए स्वस्थ्य निधि सर्वे के एवज में टीए जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएलओ ने जिला प्रशासन के आदेश अनुसार 11 से 14 मई तक घर-घर सर्वेक्षण किया था, लेकिन इसकी एवज में उन्हें टीए नहीं दिया गया है। बीएलओ कमजोर वर्ग की श्रेणी में आता है। इनमें से ज्यादातर टीकाकरण केंद्रों पर ड्यूटी पर हैं, इसलिए वे प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के पात्र हैं जो 18 प्लस आयु वर्ग में आते हैं। राकेश सिंह ने जिला प्रशासन से 18 साल से अधिक आयु वाले बीएलओ को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का भी आग्रह किया। जो शिक्षक और बीएलओ समुदाय कोविड ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें संबंधित एजेंसियों को उनकी सुरक्षा किट के लिए एसओपी के अनुसार मदद के निर्देश देने चाहिए। साथ ही कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बीमा कवरेज देने की भी मांग उठाई है। संबंधित अधिकारी ने बीएलओ की सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता से विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें