फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ छूटने लगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तेज धूप निकलने के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह हल्के बादल छाने के बाद लगा कि तापमान में गिरावट होगी, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने पर तापमान में बढ़ोतरी होती चली गई और दोपहर को शहरवासी पंखे लगाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों बारिश व तेज हवा चलने पर तापमान में गिरावट हुई थी और शहरवासी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए थे। मौसम साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए थे और तापमान में भी गिरावट महसूस हो रही थी। लेकिन सुबह करीब 11 बजे बादल हटने के बाद तेज धूप निकल आई और इसी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। तापमान में बढ़ोतरी होने पर गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई कि शहरवासी गर्मी से बचने के लिए पंखे लगाने को मजबूर हो गए। इसके बाद शाम तक गर्मी का प्रकोप बना रहा। शाम को सूरज ढलने पर गर्मी से राहत महसूस हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें