स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते अभाविप के सदस्य। संवाद
- फोटो : udhampur
उधमपुर। नमामि देविका तीर्थक्षेत्र एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उधमपुर की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर देविका घाट के तट पर स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वामी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प वर्षा कर समारोह की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और जीवन के मूल मंत्र उठो जागो, तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए पर जोर दिया। उन्होंने 21वीं सदी के लिए स्वामी के दृष्टिकोण के बारे में बताया। इस अवसर पर राधे कृष्ण, राकेश शर्मा, विशाल जी, विक्रम गुलाटी, विमल शर्मा, बासु सधोत्रा, कुलदीप कुमार, सुरिंदर कुमार, अजय सिंह, सुनील कुमार माैजूद रहे। संवाद