फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच की पार्कों की सफाई

विज्ञापन
उधमपुर में जिला अस्पताल के पार्क में सफाई अभियान चलाते मानव उत्थान सेवा समिति के सेवादार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने रविवार को जिला अस्पताल और वीनस चौक पर सफाई अभियान चलाया। इसमें समिति के सदस्यों ने बारिश के बीच पार्कों की सफाई की। साथ ही सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी एवं सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा समता बाई के निर्देशन में चले सफाई अभियान में लगभग 25 स्वयंसेवकों ने पार्कों की सफाई की। सुबह नौ बजे बारिश के बीच स्वयंसेवकों ने श्री हंस पार्क में सफाई अभियान शुरू किया। पार्क में बिखरे कूड़े को निर्धारित जगह पर डाला। साथ ही क्यारियों की गुड़ाई भी की।
स्वयंसेवकों ने वीनस चौक पर बने पार्क में भी सफाई कर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि आसपास जमा गंदगी से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अभियान में वेद प्रकाश केरनी, मदन लाल सूदन, मास्टर कृष्ण लाल, संसार सिंह, सोभे राम, जीवन कुमार, जोगिंदर कुमार, देव राज दाया, वेद प्रकाश, ललिता देवी, राज कुमारी, विद्या देवी, भोली देवी, मक्खनू देवी, अंजली शर्मा, सुरक्षा देवी, राजां देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें