फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी रोकने वाले निलंबित कर्मी बहाल, एसडीपीओ पर जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर में पशु तस्करी रोकने के मामले में निलंबित पुलिस कर्मियों को बहाल कर दिया गया है। कर्मियों के निलंबन के खिलाफ दो दिन से रामनगर बंद कर प्रदर्शन पर अड़े लोगों की मांग पर डीआईजी ने एसडीपीओ के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए। डीआईजी और एसएसपी उधमपुर ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर कार्रवाई के आदेश जारी किए। जिसके बाद दो दिन से चल रहा आंदोलन खत्म हो गया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के बैनर तले रामनगर में मवेशी और नशा तस्करी व निलंबित पुलिस कर्मियों की बहाली के लिए मंगलवार को शुरू किया गया धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा है। इस दौरान बाजार भी बंद रहे। दोपहर के समय डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद और उपाध्यक्ष जूही मन्हास भी प्रदर्शन में शामिल हुए। बाद में डीआईजी सुजीत कुमार और एसएसपी सरगुन शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रामनगर में मवेशी और नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले जिन चार पुलिस कर्मियों ने पशु तस्करी का प्रयास विफल किया था उनको एसडीपीओ ने निलंबित कर दिया। एसडीपीओ की तरफ से रामनगर के लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। मवेशी और नशा तस्करी के बारे में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन एसडीपीओ ने कभी भी संज्ञान नहीं लिया है। लोगों ने एसडीपीओ के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। डीआईजी ने मौके पर ही निलंबित पुलिस कर्मियों को बहाल करने सहित एसडीपीओ के खिलाफ एएसपी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
रामनगर के लोगों की समस्याओं को सुना है। रामनगर के लोगों ने इस हालात में धैर्य के साथ काम किया है। मवेशी और नशीली वस्तुओं की तस्करी की शिकायत की गई है। इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिन पुलिस कर्मियों ने भी जनता के लिए अच्छा काम किया है, उनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुजीत कुमार, डीआईजी, उधमपुर-रियासी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें