फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा के सीईओ को मिली किश्तवाड़ की भी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी रशपाल सिंह को निलंबित कर इस पद की जिम्मेदारी डोडा के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रहलाद भगत को सौंपी गई है। अब वह डोडा के साथ किश्तवाड़ में भी मुख्य शिक्षा अधिकारी के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को किश्तवाड़ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने 396 शिक्षकों के अकारण स्थानांतरण मामले में सीईओ को निलंबित करने का आदेश दिया था। इस मामले में सीईओ ने अपने सोशल मीडिया पर लिया है कि उन्होंने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए प्रधानाध्यापक, जेडईओ और लिपिक कर्मचारियों की एक समिति गठित की थी। अपनी योग्यता और ईमानदारी के साथ सबसे पूरी जानकारी लेने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया था।
उन्होंने कहा कि उन्हें संयुक्त निदेशक और शिक्षा डीकेआर रेंज से 23 नवंबर को स्वीकृति मिली। इसके बाद 27 नवंबर को स्थानांतरण का आदेश जारी किया। सीईओ ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बहुत उपस्थित थे। छुट्टी पर नहीं थे। राजनैतिक दबाव में आकर उपायुक्त ने यह कदम उठाया है। सीईओ ने कहा कि वह इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दबाव के चलते जिले में 92 ऐसे स्कूल हैं जहां तीन या चार बच्चों पर एक दर्जन से अधिक शिक्षक हैं। कुछ स्कूल 10 वर्ग फुट में निजी घरों में चलाए जा रहे हैं, जिन्हें विलय करने का आदेश भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें