उधमपुर। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए सर्वे जारी है। इस संबध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर कवि राज ने लोगों से सहयोग देने और टीबी से सबंधित लोगों की जानकारी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार भारत की ओर से प्रत्येक जिले के 10 ब्लाकों में एक-एक गांव का चयन किया है, जिसके लिए एनटीईपी व प्रोग्राम स्टाफ सदस्यों के 10 सर्वेक्षण दल बनाए गए हैं, जो डोर-टू-डोर कार्य को अंजाम देंगे। इस कार्य में हेल्थ और आशा वर्कर भी मुख्य रूप से काम कर रही हैं। लोगों व पंचायत सदस्यों से अपील है कि वह सहयोग करें। यह कार्यक्रम लगभग 20 दिन तक चलेगा।