उधमपुर। जिले में मंगलवार को कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करीब डेढ़ महीने के बाद जिले में एक दिन के अंदर इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट हो गया है। इनके में रहने पर करीब 40 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इन सभी के जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
गौरतलब है कि जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी हो रही है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बीच में कुछ ऐसे भी निकल रहे हैं, जब बहुत ज्यादा संख्या में लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। सोमवार को एक जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था। लेकिन मंगलवार को अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई। शाम तक जिले में कुछ सात लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। जब इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को पता चला तो इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को पता लगाने का काम शुरू कर दिया और शाम तक करीब 40 लोगों को पता लगा कर सबको क्वारंटीन कर लिया गया था।
सात में दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। कुछ लोगों के जिला अस्पताल में भी कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4226 हो गए हैं। इनमें से 4143 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है और अब जिले में 26 सक्रिय मामले रहे गए हैं। इनमें से 24 को होम आइसोलेशन रखा गया है। 56 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।