फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में धूप निकलने पर लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार बारिश के बाद अब मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान साफ होने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर उन लोगोें के लिए जिन के घर भूस्खलन की चपेट मेें आ गए थे। अब वे उम्मीद कर रहे है कि हालात सामान्य हो जाएंगे। हाल ही हुई बारिश के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान पहुचा। कई क्षेत्र में भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगो के घर मलबे में दब गए, कई परिवारों को सुरक्षित स्थनों पर शरण लेनी पड़ी। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है लेकिन बार-बार मौसम खराब होने के कारण इन प्रयास में भी रुकावट आ रही है। मौसम साफ होने से राहत कार्य तेजी से होने की उम्मीद है हालांकि मौसम में सुधार होने के बाद भी लोगों में चिंता बनी हुई है क्योंकि मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन फिर से बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लोगों में भूस्खलन होने का फिर से डर बना हुआ है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें