चिनैनी में बिजली बहाली को लेकर काम करते बिजली कर्मी: स्रोत:संवाद
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर बिजली बहाली के लिए बिजली विभाग के कर्मी जुटे हुए हैं । सोमवार को भी कस्बे में बिजली बहाली के कार्य को लेकर बिजली विभाग के कर्मी खम्भों पर चढ़कर बिजली बहाली के कार्य में जुटे हुए थे । हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है लेकिन बिजली विभाग द्वारा बताया गया है कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी जाएगी और इसको लेकर उनके कर्मी कार्य में जुटे हुए हैं ।संवाद