फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुकानदारों की छुटि्टयां शुरू, बाजार बंद, रौनक बरकरार

विज्ञापन
उधमपुर में शहर के मुखर्जी बाजार में बंद दुकानें।
विज्ञापन
रेहड़ी फड़ियों पर जमकर हुआ कारोबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शहर के बाजार चार दिन के लिए बंद हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद रेहड़ी- फड़ियों और शापिंग माल ने शुक्रवार को आम जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ने दिया।
बाजार बंद रहने के बावजूद काफी संख्या में लोग शहर पहुंचे और रेहडी-फड़ियों के अलावा शापिंग माॅल्स से अपनी जरूरत के सामान की खरीददारी की। इस दौरान बंद बाजारों में भी खूब चहल पहल रही। शहर के गोल मार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगाकर जरूरी सामान बेचा गया। पहले यह बाजार सप्ताह में केवल एक बार सोमवार को लगाया जाता था। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय और ग्रामीण इलाकों के लोग पहुंचकर खरीदारी करते हैं। अब चार दिन तक यह बाजार इसी तरह से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

फल-सब्जियों की खरीदारी में नहीं आई परेशानी
बाजारों के साथ चार दिन के लिए सब्जी मंडी बंद रहने के बावजूद फल-सब्जियां बेचने वालों की पहले से की गई तैयारियों ने भी लोगों को काफी राहत पहुंचाई। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सब्जी मंडी बंद रहने से शहर में फल सब्जी को लेकर लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ सकता है और दाम में भी उछाल आ सकता है। लेकिन फल सब्जी विक्रेताओं की तरफ से पहले से ही जमा करके रखे गए स्टाॅक ने किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी है और पहले दिन रेट में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पहले दिन हालात सामान्य बने रहे। टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो और नींबू 100 रुपये किलो तक बिका है। अन्य फल और सब्जियों के दाम भी स्थिर रहे हैं।
विज्ञापन

खुली रहीं जरूरी सेवाओं से संबंधित दुकानें
पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक शहर में जरूरी सेवाओं से संबंधित दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर हार्डवेयर, बेकरी, कपड़े, रेडीमेड-गारमेंट्स, बर्तन आदि की दुकानें भी खुली रहीं, जिसने लोगों को काफी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें