रामबन। जिले के बनिहाल के करचिहाल चंबलवास इलाके में मंगलवार दोपहर एक कैंप में सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बनिहाल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के वारसाबाद गांव निवासी लांस नायक तेजपाल सिंह ने कारचिहाल चंबलवास कैंप में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद