फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
स्कूल के छात्रों को जानकारी देते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
कटड़ा । पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करने को लेकर जम्मू और कश्मीर पुलिस ने थाना कटड़ा में त्रिकुटा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एएसपी विपन चंद्रन, एसडीपीओ डॉ. भीष्म दुबे और एसएचओ इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को पुलिस बल के दैनिक कामकाज से परिचित कराना था। इस दौरान छात्रों को पुलिस के काम के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पुलिस कांप्लेक्स कटड़ा के भीतर विभिन्न कार्यालयों और अनुभागों का दौरा कराया गया। अधिकारियों ने छात्रों के साथ बातचीत की और साइबर क्राइम सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
पुलिस अधिकारियों ने नशा और अपराध मुक्त समाज बनाने में एक मजबूत पुलिस-जनता के संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और पुलिस व समुदाय के बीच सेतु का काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल युवा पीढ़ी से जुड़ने और समुदाय के भीतर विश्वास बनाने के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें