फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्राओं की शिकायत पर पुलिस का एक्शन, महिला कॉलेज के बाहर लगाया नाका

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक चालकों को रोककर जांच की, कैमरे सहित स्थायी कर्मी तैनात करने की रखी मांग
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार सुबह ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। काॅलेज के मुख्य गेट के बाहर नाका लगाकर युवकों और बाइक सवारों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच अभियान जारी रहेगा। छात्राओं ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की है कि आगे भी ऐसे ही अभियान जारी रहेगा।
एबीवीपी की इकाई अध्यक्ष निभा यादव ने कहा कि काफी समय से कुछ लड़के बाइक लेकर कॉलेज के बाहर चक्कर लगा रहे थे। जिला संयोजक दीपिका खजुरिया ने बताया कि प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी। जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को एसएसपी से मिले। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। प्रीति शर्मा ने मांग की कि कॉलेज के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। रीतिका शर्मा ने पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ और गलत टिप्पणियां एक गंभीर मुद्दा है। मनचलों के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों को कड़ा संदेश है कि वे जागरूक रहें। महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
-नीलम सैनी, एसएचओ, महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें