फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हर छात्र का डिजिटल रिकॉर्ड होगा सुरक्षित, 30 जून तक बनेगी अपार आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अपार आईडी छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को अधिक सुरक्षित और डिजिटल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। 30 जून तक सभी छात्रों की 100 प्रतिशत आईडी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अपार (स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री) आईडी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई विशेष डिजिटल पहचान है। यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक ही प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखने का कार्य करेगी। इसके माध्यम से छात्रों की पढ़ाई, प्रमाण पत्र, परीक्षा परिणाम और अन्य शैक्षणिक जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

अब आधार से संबंधित समस्याओं को तुरंत हल किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिला और स्कूल स्तर पर लंबित मामलों की लगातार निगरानी की जाएगी और हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट जमा करनी होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार कई राज्यों और जिलों में आधार संबंधी दिक्कतें, अभिभावकों की सहमति में देरी और स्कूल स्तर पर धीमी कार्यप्रणाली बड़ी बाधा बन रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान
विभाग ने निर्देश दिया है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में विशेष आधार नामांकन और अपडेट कैंप लगाए जाएं ताकि बिना आधार वाले विद्यार्थियों की प्रक्रिया पूरी की जा सके। स्कूलों में शनिवार को विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ सहायक शंकर चंद्र ने बताया कि जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लगभग 80 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बना दी गई है। इससे स्कूल बदलने पर दस्तावेज की परेशानी कम होगी और भविष्य में कॉलेज प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें