फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्यमंत्री ने मांगा दो दिन का समय, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
उधमपुर में एक सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों की अपनी लंबित मांगों को लेकर चल रही काम छोड़ हड़ताल वीरवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हालांकि यूनियन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में सचिवालय में मिले। बैठक में अभी तक कोई फैसला न होने के चलते सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल लगातार जारी है।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल लगातार जारी रहेगी। वहीं, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में विभिन्न जगहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधू का कहना था कि वह लोग मुख्यमंत्री से श्रीनगर में सचिवालय में मिले और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा है कि वह फाइल मंगवाकर देखेंगे जिसके लिए उन्हें दो दिन का समय चाहिए।
विज्ञापन

संधू ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक हमारी काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने व मिनिमम वेज एक्ट लागू करने को लेकर काम छोड़ हड़ताल की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रुकने के लिए बनाए गए सेंटरों में सफाई कर्मचारियों की ओर से लगातार सफाई की जा रही है।
विज्ञापन



गनी मोहल्लों में लगे कचरे के ढेर

सफाई कर्मचारियों की चल रही काम छोड़ हड़ताल पांचवें दिन में दाखिल होने से शहर के बाजारों व सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लग गए हैं। मोहल्लों में भी सफाई न होने से सफाई व्यवस्था ठप होने के चलते जगह जगह कचरे के ढेर लगेे हुए हैं। हालांकि कई जगहों पर लोगों के घरों के पास बने डंपर प्वाइंट के चलते कचरे के लगे ढेरों से उठने वाली गंदी बदबू से वह काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें